सिमडेगा: गरजा खरवागढ़ा गांव में मामा ने अपने 20 वर्षीय भांजी को मार कर गंभीर रूप से किया घायल,अस्पताल में भर्ती
सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के गरजा खरवागाढ़ा गांव में शनिवार को 11:00 बजे आपसी कहा सुनी में मामा सन्तोष टेटे ने अपने ही 20 वर्षीय भांजी पिंकी डुंगडुंग के माथे पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को छोटी बहन एवं पड़ोसी की मदद से सिमडेगा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है ।वहीं मामले की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई है इसके बाद जांच कर रही है।