हाथरस: खेत में पानी लगाने के लिए पाइप डाल रहे किशोर की हाथ की उंगली पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल
हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव भीलम मे खेत पर फसल में पानी लगाने के लिए पाइप डाल रहे एक किशोर को सांप ने हाथ की उंगली पर काट लिया। सांप के काटने से हालत बिगड़ता देख परिजन किशोर को उपचार के लिए आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किशोर का उपचार किया गया। किशोर ने बताया खेत पाइप डालते समय सांप ने काट लिया।