मेहगांव: गढ़पारा गांव में खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति के साथ 3 लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jul 22, 2024 बरासो थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी दीप सिंह पुत्र रामनिवास भदोरिया निवासी गढ़पारा ने पुलिस को बताया। कि खेत की मेड तोड़ने के विवाद को लेकर गोपाल उर्फ गुटाली, महेश सिंह एवं शेर सिंह निवासी गढ़पारा ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।