रन्नौद: पुल निर्माण में देरी, कोलारस-रन्नौद मार्ग 6 महीने और बंद रहेगा
शिवपुरी-कोलारस अनुभाग के भड़ौता–रन्नौद मार्ग पर सिंध नदी पर बन रहे पुल के कारण मार्ग की बंद अवधि अब 6 महीने और बढ़ा दी गई है। पहले इसे अप्रैल 2026 तक शुरू करने की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा होने से आवागमन अभी बंद रहेगा।करीब 24 करोड़ की लागत से बन रहे 570 मीटर लंबे पुल का लगभग 80% कार्य पूरा हो चुका है।जबकि एप्रोच रोड और अंतिम चरण का काम बाकी है।