बांका: झारखंड के पूर्व विधायक अरविंद कुमार ने बांका में प्रेस वार्ता की, कहा- जनता इस बार बदलाव करेगी
Banka, Banka | Nov 2, 2025 बांका जनसुराज कार्यालय में रविवार की शाम 5 बजे झारखंड के पूर्व विधायक अरविंद कुमार उर्फ मल्खान सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होनें कहा कि बांका विधानसभा के जनसुराज के उम्मीदवार कौशल सिंह के प्रचार प्रसार के दौरान वह बांका आए है। बांका विधानसभा में जब वह जनता से संपर्क किए जनता में बदलाव की भावना को देखा।