हनुमानगढ़: जंक्शन में स्थानीय निकायों के चुनाव में देरी का विरोध, कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत बैठक की
हनुमानगढ़ जंक्शन में स्थानीय निकायों के चुनाव में देरी के विरोध में और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाई जा रहे संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र हनुमानगढ़ के देहात व शहर ब्लॉक की बैठक शुक्रवार को पूर्व विधायक चौधरी विनोद कुमार के निवास पर आयोजित की गई।