कायमगंज: गांव महमदपुर धनी नगला के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत, शरीर के तीन टुकड़े हुए
नवाबगंज महमदपुर धनी नगला के पास रेलवे ट्रैक पर 1 महिला ट्रेन की चपेट में आ गई।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।महिला के शरीर के तीन टुकड़े हो गए।शमशाबाद रेलवे स्टेशन के मेट सुरेंद्र सिंह लाइन चेक करने निकले।तो उन्होंने शव देखा और तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी।तभी पुलिस मौके पर पहुंची महिला की पहचान गांव खुड़ना वैध निवासी शशि प्रभा पत्नी ब्रजेश के रूप मे हुई