नौगढ़: मझगाई रेंज वन भूमि खाली कराने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया घेराव, महिलाओं ने बुलडोजर के सामने किया प्रदर्शन
मझगाई रेंज में आरक्षित वन भूमि खाली कराने पहुंची वन विभाग, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। सैकड़ों महिला-पुरुषों ने एसडीएम का घेराव कर प्रदर्शन किया और महिलाओं ने बुलडोजर के सामने खड़े होकर कार्रवाई रुकवा दी। ग्रामीणों ने वर्षों से खेती करने का दावा किया। मंगलवार दोपहर 12 बजे एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।