शिवपुरी: अमोला तथा आमोलपठा में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत ग्रामीणों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
शिवपुरी। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत आज चौकी आमोलपठा, थाना अमोला पुलिस ने कस्बा आमोलपठा में साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल ठगी से बचने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।