सेपउ: धौलपुर में सूदखोरी का बड़ा मामला सामने आया, डेढ़ लाख के लिए 5 लाख रुपए चुका दिए, अभी भी कर्ज बाकी
Sepau, Dholpur | Apr 22, 2026 सैपऊ थाना क्षेत्र के गांव कैंथरी में सूदखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। ब्याज पर ब्याज चुकाने से तंग आ चुके एक गरीब परिवार ने आज जिला कलेक्टर से न्याय गुहार लगाई है। साथ ही परिवार सहित सामूहिक आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। पीड़ित सतीश पुत्र विष्णु ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि गांव के ही रनवीर सिंह ने कर्ज के नाम पर उनके परिव