गढ़वा: आइये खुशियां बाँटें अभियान के तहत जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए
Garhwa, Garhwa | Dec 8, 2025 गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी की देखरेख में संचालित मानवीय पहल “आइये खुशियां बाँटें” अभियान के तहत सोमवार की सुबह करीब 8बजे 9वे दिन जरूरतमंद परिवारों तक गर्माहट पहुँचाने का कार्य जारी रहा। गढ़वा प्रखण्ड के रंका बोलियां के भुईया टोली में टीम ने पहुँचकर गर्म कपड़ों का वितरण किया। आपको बता दे की यह अभियान रोज़ाना पर चलाया जा रहा है।