लोहरदगा: लोहरदगा में जनजातीय विकास योजनाओं की संयुक्त सचिव बृज मोहन प्रसाद ने की समीक्षा, प्रगति तेज करने के निर्देश
समाहरणालय सभागार में शुक्रवार शाम 4 बजे जनजातीय मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृज मोहन प्रसाद ने उपायुक्त डॉ. ताराचंद व जिला प्रशासनिक टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संयुक्त सचिव ने लोहरदगा जिले में जनजातीय विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।