लोहरदगा: BID में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. प्राण प्रसाद जायसवाल की 16वीं पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
लोहरदगा कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी स्वर्गीय प्राण प्रसाद जायसवाल की 16वीं पुण्यतिथि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे B.I.D. स्थित उनके आवास में श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी श्रीबेला प्रसाद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।