लोहरदगा: जंगल में मिला कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी, बच्ची की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
लोहरदगा जिले अंतर्गत पेशरार थाना क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार को एक कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास से एक स्कूली बच्ची की ड्रेस भी बरामद हुई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी छात्रा की हत्या कर उसके शव को जंगल में दफनाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शादीक अनवर रिजवी के निर्देश पर पेशरार पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की