लोहरदगा: जनता की सेवा और समस्याओं का निदान ही मेरे जीवन का लक्ष्य: झामुमो नेत्री नीरू शांति भगत
लोहरदगा के ब्लॉक मोड़ स्थित झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत के आवास पर उनकी 56वीं जयंती शुक्रवार दोपहर 12: 30 बजे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी महासभा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने अध्यक्षता की।