सुपौल पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस के निर्देशानुसार जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रात्रि वाहन चेकिंग अभियान निरंतर जारी है। इस अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस का सहयोग करें