छतरपुर: छतरपुर पुलिस हुई हाईटेक, अनुसंधान अधिकारियों को मिले 421 आधुनिक टैबलेट।
छतरपुर पुलिस को डिजिटल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आज 04 जून दोपहर करीब 2:00 बजे बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले को 421 आधुनिक टैबलेट प्राप्त हुए हैं, जिन्हें विभिन्न थानों में पदस्थ अनुसंधान अधिकारियों को वितरित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने वितरित किए है।