भादरा: गांव पटवा में श्रद्धास्थल के पास ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की हुई मौत
भादरा में शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय युवक अजय कुमार की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से जोगीवाला लौट रहा था। श्रद्धा स्थल के पास तेज गति व लापरवाही से गलत दिशा में आए दूध टैंकर ने टक्कर मारी। घायल अजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।