चंदौसी: चंदौसी तहसील में राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति (अराजनैतिक) के बैनर तले किसानों ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक तहसील परिसर चंदौसी में दो घंटे धरना देकर तहसीलदार को जिलाधिकारी संभल के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि हिंदुस्तान प्लेस पार्क से सटी उनकी भूमि का मुआवजा जिला प्रशासन की रेट लिस्ट के क्रम संख्या 12 के अनुसार दिया जाए।