कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने शहीद आरके तिवारी नगर मोहल्ले में सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए किया भूमि पूजन
नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने शनिवार सुबह वार्ड नंबर 10 के शहीद आरके तिवारी नगर मोहल्ले में सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। यह सड़क निर्माण कार्य शहीद आरके तिवारी नगर मोहल्ले के सभासद धर्मराज सिंह के घर के पास से शुरू होगा। भूमि पूजन के अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि नगर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।