खगड़िया: भदास से चार मारपीट मामले के वारंटी गिरफ्तार
मुफ्फसिल पुलिस ने भदास से मारपीट मामले के चार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भदास के रहने वाले सुरेश कुमार, मिठ्ठू कुमार, अनिल साह व नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी पुलिस की नजरों से लगातार बच कर भाग रहे थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि लगातार छापेमारी की जा रही है।