दारू: बहेरी मंझलीटांड़ में बिट्टू की संदिग्ध मौत, सड़क पर उतरे ग्रामीण, पत्नी का आरोप- साजिश से हुई हत्या
बहेरी मंझलीटांड़ के बिट्टू की संदिग्ध मौत पर बवाल, न्याय के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण। बेवा पत्नी की चीत्कार: 'साजिश के तहत हुई मेरे पति की हत्या, इंसाफ दे प्रशासन'। दारू थाना क्षेत्र के दिगवार-आकाकुंबा रोड पर बिट्टू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद बहेरी मंझलीटांड़ के लोगों में जनाक्रोश फूट पड़ा है। न्याय की मांग को लेकर लोग सडक पर उतरे।