जलेसर: सकरौली थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी में संतान न होने के तानों से विवाहिता ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान हुई मौत
Jalesar, Etah | Jun 18, 2026 एटा सकरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी में विवाहिता राखी उर्फ बरसा पत्नी पिंटू उर्फ जसवंत की दर्दनाक मौत ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। शादी के दस साल बाद भी संतान न होने को लेकर कथित रूप से मिल रहे तानों और घरेलू कलह से परेशान महिला ने खुद को कमरे में बंद कर शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।