हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, रिमांड मंजूर
जिले में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हनुमानगढ़ टाउन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने टाउन व जंक्शन क्षेत्र से तीन मोटरसाइकिल चोरी करना भी कबूल किया है।