गोपालगंज: नगर थाने की पुलिस ने कैलाश होटल के पास से हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कैलाश होटल के पास से नगर थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी से नगर थाने की पुलिस पूछताछ करने के बाद उसे गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे कोर्ट में पेश किया है। बताया जाता है कि यह आरोपी हत्या के प्रयास मामले में काफी लंबे समय से फरार चल रहा था।