इफको द्वारा जनपद एटा के कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए नैनो उर्वरक उपयोग एवं लाभ आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक सुमित पटेल द्वारा किया गया। इफको क्षेत्र प्रतिनिधि दीपक कुमार मंडल द्वारा नैनो यूरिया एवं नैनो डी ए पी के विभिन्न फसलों में उपयोग विधि को विस्तार पूर्वक समझाया गया।