बसों में न तो प्राथमिक उपचार किट और न ही अग्निशमन यंत्र सहित अन्य सुरक्षा उपकरण फिर भी सड़कों पर बेखौफ दौड़ती नजर आ रही बसे,
ग्वालियर। शहर में यात्री बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई बसों में न तो प्राथमिक उपचार किट (फर्स्ट एड बॉक्स) मौजूद है और न ही अग्निशमन यंत्र सहित अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण पाए गए। इसके बावजूद ये बसें सड़कों पर बेखौफ दौड़ती नजर आ रही हैं, जिन पर अब तक न तो कोई प्रभावी रोक-टोक दिखी और न ही नियमित कार्रवाई।
इसी लापरवाही को देखते हुए आज यातायात थाना गोले का मंदिर की ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक बस पर चालानी कार्रवाई की। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी के निर्देशन में की गई।
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यात्री सुरक्षा से समझौता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Madhya Pradesh Police