ओबरा: चपरा गांव स्थित खलिहान में लगी भीषण आग, 5 बिगहा का पुआल जलकर राख, किसान के सामने चारे का संकट
ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चपरा में शुक्रवार की दोपहर दो बजे एक भीषण अगलगी की घटना में किसान संजय यादव का खलिहान में रखा लगभग पांच बिगहा का पुआल जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के किसानों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय यादव ने अपने पशुओं के चारे के लिए खलिहान में बड़े पैमाने पर पु