गभाना: पिसावा क्षेत्र के एक गांव में बीए की छात्रा को ब्लैकमेल कर युवक ने कई बार किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
पिसावा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बीए की एक छात्रा ने गांव के ही युवक पर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहले उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लीं, फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी भी देता था