जबलपुर: मोहर्रम पर्व को देखते हुए आईजी, डीआईजी, एसपी, कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों का किया निरीक्षण
मुहर्रम मुस्लिम समुदाय का विशेष पर्व है, जिसे नव वर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम इस्लाम धर्म का पहला महीना होता है, जिसकी शुरुआत 7 जुलाई 2024 से हो चुकी है। माना जाता है कि मुहर्रम को बकरीद के 20 दिन बाद मनाया जाता है। इसी के चलते जिला प्रशासन में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि आने वाले पर्व पर समस्या उत्पन्न ना हो।