2027 से पहले कांग्रेस में घमासान! हरीश रावत की धन्यवाद यात्रा पर सियासी टकराव प्रदेश प्रभारी की चिट्ठी के बावजूद यात्रा जारी
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस के भीतर सियासी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेशभर में धन्यवाद यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की ओर से उनसे यात्रा रोकने की अपील की गई है।
इसके बावजूद हरीश रावत ने यात्रा जारी रखने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और चुनावी रणनीति को लेकर सब कुछ ठीक चल रहा है?
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जहां संगठन को मजबूत करने और चुनावी अभियान की तैयारी में जुटने का दावा कर रही है, वहीं पार्टी के भीतर सामने आ रहा यह मतभेद उसके अभियान पर असर डाल सकता है।
अगर पार्टी के बड़े नेताओं के कार्यक्रम और रणनीति में ही तालमेल नहीं बन पाया, तो इसका चुनावी नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि धन्यवाद यात्रा को लेकर पार्टी नेतृत्व और हरीश रावत के बीच यह टकराव आगे किस दिशा में जाता है।
#Uttarakhand #Congress #HarishRawat #KumariSelja #UttarakhandPolitics #2027Election #UttarakhandElection #CongressPolitics #pahadsamachar