चूरू: गांव बालरासर तंवरान से 20 वर्षीय युवती लापता, सदर थाना में दर्ज हुई गुमशुदगी
Churu, Churu | Apr 4, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव बालरासर तंवरान से एक 20 वर्षीय युवती के रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने सदर थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बहन की तलाश की गुहार लगाई है। सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने रिपोर्ट दी कि बालरासर तंवरान निवासी ममता घर से बिना बताए गायब हो गई।