बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा की महिला ने अपने ससुर पर मारपीट का आरोप लगाया
भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा की रहने वाली महिला ने ससुर पर मारपीट व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने रविवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।