बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बारादरी थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।