बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाईपास स्थित एक बारात घर में बिन बुलाए चार युवक शामिल हुए, पुलिस से की गई शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाईपास स्थित एक बारात घर में बिन बुलाए बारात में शामिल हुए चार युवक। शराब के नशे में स्टेज पर चढ़ने के बाद दूल्हे को हुआ शक। मामले की पुलिस से की गई शिकायत। मामले में पुलिस ने चारों युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।