न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास आगर में आज गुरुवार दोपहर 12 बजे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अश्विनी सिंह, एवं विशेष अतिथि के रूप में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चाहना शर्मा और जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी उपस्थित रहे।