भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में घायल का मेडिकल परीक्षण हुआ, ऑटो चालक पर कुल्हाड़ी से हमला, दोनों हाथ घायल
लवेदी क्षेत्र के जैतपुरा गांव के पास ऑटो चालक पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए बकेवर 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। उलीचीपुर निवासी राजेश भदौरिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई संजीव कुमार रात को इटावा से सवारी छोड़कर ऑटो से लौट रहा था।