जहानाबाद: पंचमहला के छात्र की शेखपुरा के होटल में मौत, परिजनों में पसरा मातम
शेखपुरा के स्टेशन चौक स्थित एक होटल में जहानाबाद के पंचमहला निवासी 17 वर्षीय छात्र प्रिंस राज का शव फंदे से लटका मिलने के बाद उसके परिवार और मोहल्ले में मातम छा गया। प्रिंस के पिता गुड्डू प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा पिछले करीब 10 महीने से पटना के राजेंद्र नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।