शाहजहांपुर: आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस का विशेष अभियान, मौके पर पहुंचकर हो रहा समाधान
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा की जा रही है। सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ता के पास पहुंचकर मौके पर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।