बांके बाज़ार: रंग लाल इंटर विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाने की तैयारी, एसडीओ मनीष कुमार ने किया निरीक्षण।
शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनीष कुमार ने गुरुवार को शहर के प्रतिष्ठित रंग लाल इंटर विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, भवन की स्थिति, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं तथा छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। एसडीओ ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं अन्य आवश्यक