होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने की प्रेस वार्ता जताई नाराजगी
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नर्मदा नदी में मिल रहे गंदे नालों और खुले में संचालित मीट दुकानों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और जिला प्रशासन को ऐसे मामलों में लापरवाही न बरते।