सुपौल: मध्य पूर्व युद्ध के बीच सुपौल में LPG आपूर्ति पर आपूर्ति पदाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Supaul, Supaul | Apr 3, 2026 मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण LPG गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार द्वारा शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया है कि जिले में गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।