राजनगर: राजनगर में 10 दिवसीय कृषि रथ रवाना, किसानों को देगा विभागीय योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी
राजनगर विकासखंड में किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय कृषि रथ अभियान की शुरुआत की गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे कृषि उपज मंडी राजनगर परिसर से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ 28 मई तक विकासखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों को शासन की कृषि योजनाओं, उन्नत खेती, बीज