कैराना: कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Kairana, Shamli | Apr 11, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक विपिन मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया, जिसकी पुलिस टीम ने चेकिंग की, तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। शनिवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संंबंध में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम खुशहाल है।