➡️दिनांक 09.07.2026 को शाम करीब 05.00 बजे थाना खुर्जा नगर के ग्राम मुंडाखेडा में एक दीवार गिरने की सूचना मिली थी जिसपर तत्काल थाना खुर्जा नगर पुलिस टीम एवं फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंची थी। ग्राम मुंडाखेडा में एक खाली प्लाट में दीवार के पास 02 परिवारों द्वारा अस्थायी रुप से टैन्ट लगाकर निवास किया जा रहा था जिसमें एक परिवार ग्राम चंदियाना थाना नरसैना व एक परिवार थाना खुर्जा नगर के ग्राम धाकंड के रहने वाले है।
➡️अत्याधिक बारिश होने के कारण अचानक दीवार गिर गयी जिसमें 06 लोग दब गये थे सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें 04 लोग घायल है तथा 02 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गयी है। 02 घायलों की स्थिति सामान्य है तथा 02 घायलों को हायर सैन्टर रैफर किया गया है।
➡️मलबे को साफ करा दिया गया है जिसमें कोई अन्य व्यक्ति नही दबा है। वर्तमान में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है घायलो को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
➡️इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खुर्जा श्री शोभित कुमार की बाइट~
#UPPolice
#BulandshahrPolice