गोरखपुर: बधाई के पैसे से किन्नर गुरु प्रेमा ने पादरी बाजार में 85 लाख का मंदिर बनाया, 24 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा होगी संपन्न
समाज से कमाया,समाज पर ही न्योछावर,किन्नर प्रेमा ने आज की दुनिया में जहां समाज की मुख्यधारा से जुड़े लोग कमाई करके गाड़ी-बंगला जुटाने में जिंदगी गुजार देते हैं,वहीं किन्नर प्रेमा अपनी गाढ़ी कमाई से कभी सार्वजनिक सड़क बनवाती हैं तो कभी गरीब परिवार की बेटियों की शादी करातीं हैं।अब उन्होंने 85 लाख रुपये खर्च करके मंदिर बनवाया है।और प्राण प्रतिष्ठा 24 तारीख को होगा।