हसनगंज प्रखंड स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह को लेकर तैयारी जोरों पर है। मौके पर बुधवार की दोपहर लगभग 01 बजे कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 12 दिसंबर कलशयात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ होगा। जो 18 दिसंबर तक चलेगा।