बक्सर: बक्सर DM साहिला ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई, 22 में से 7 मामलों का तत्काल निष्पादन
Buxar, Buxar | Jun 4, 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला ने गुरुवार को 3:30 बजे अपराह्न में समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष से लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई की। सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी आयोजित की गई। कुल 22 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें 21 मामले लोक शिकायत अधिकार निवारण से और 01 मामला सेवा शिकायत से संबंधित था।