आगरा: सीएम योगी ने 5142 करोड़ की ग्रेटर आगरा टाउनशिप का शिलान्यास किया, रायपुर रहनकला में बनेगी नई आधुनिक सिटी
आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायपुर रहनकला में 5142 करोड़ की ग्रेटर आगरा टाउनशिप का भूमि पूजन किया। 449.65 हेक्टेयर में बनने वाली इस आधुनिक टाउनशिप में 10 हजार से ज्यादा परिवारों को आवास मिलेगा। जनसभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन की बात कही।