धौरहरा: खमरिया थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक जारी, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवालिया निशान
धौरहरा तहसील अंतर्गत खमरिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही चोरियों के चलते पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला लाखुन गांव का है, जहां निवासी आदेश पांडे के घर 21 तारीख की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया कर घर में रखी ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार हो गए थे। नहीं हुआ चोरी का खुलासा।